Saturday 27 April 2013

दोष

दोष ....

बेवजू तारीख को कोसने की ये फरमाइश अच्छी नहीं !
बाइबिल  गीता  वेद  पुराण की  पैमाइश अच्छी नहीं !!

घटी कहीं भी हो नापाक हरकत की खिलाफत होनी चाहिए !
एक पश्चिमी क्रॉस के निशान की नुमाइश अच्छी नहीं !!

जुर्म इन्सान करता है कसौटी पे आदम की जात होनी चाहिए !
पाक पावन कुरान पे जोर आजमाइश अच्छी नहीं !!
                                                                                 कुमार विकास ...

Friday 19 April 2013

तोहफा

तोहफा 

न सोच तू ये तोहफा कहाँ से आया होगा !
मैं परेशां रात सारी था 
सौ सवालों का क्या जवाब आया होगा !

इसकी कीमत ने जरुर तुझे लजाया होगा !
कैसे महफ़िल में तूने इसे अंग लगाया होगा !

खता बख्स दे मेरी ,
जो तुझे आज कान्हा सा रुलाया होगा !

और इस सबब का ये पैगाम पाया होगा !
क्यूँ नहीं सुदामा घर से द्वारिका आया होगा !

अब आगे पड़ने की ये शर्त होगी 
मेरी कोयल को आज फिर गाना होगा !

किसी को किसी को गले लगाना होगा !
 फिर न कोई बहाना होगा !

सभी को ये गीत गाना होगा !
ये घडी ये साल मुबारक ,तुझको तेरा ये त्योहार मुबारक !!!